Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

CBSE ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए, 93 प्रतिशत से ज्यादा छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी

New Delhi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा के नतीजे मंगलवार को जारी हुए जिसमें 93 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए और लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत लड़कों से दो फीसदी अधिक रहा। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने मंगलवार को ये घोषणा की। 

इस साल 93.66 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए, जो पिछले साल के 93.60 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। इस बार 95 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 92.63 प्रतिशत रहा। 

‘ट्रांसजेंडर’ उम्मीदवारों का उत्तीर्ण होने का प्रतिशत पिछले साल के 91.30 प्रतिशत के मुकाबले 95 फीसदी रहा। इस बार की परीक्षा में 1.99 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 45,516 उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 

वहीं, 1.41 लाख से अधिक उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए पूरक परीक्षा देनी होगी। सीबीएसई की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में कुल 23,71,939 परीक्षार्थी बैठे थे।