Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक निजी स्कूल ने बच्चों को बांटे मास्क

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बढ़ते स्तर की वजह से एक निजी स्कूल ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके के विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने छात्रों को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए मास्क बांटे।

बच्चों को प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा मास्क को सही तरह से पहनने का तरीका भी बच्चों को सिखाया गया। बच्चों ने पटाखे न जलाने और कूड़े-कचरे को सही तरीके से निपटाने की शपथ भी ली।

बच्चों की सुरक्षा के लिए क्लास के अंदर पर्दे भी लगाए गए हैं ताकि वायु प्रदूषण का बुरा असर बच्चों पर न पड़े। दिल्ली एनसीआर में बेहद खराब हवा की वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-टू के नियम लागू कर दिए हैं। हालात नहीं सुधरने पर ग्रैप- फोर के नियम लागू करने पड़ेंगे जिसमें स्कूल भी बंद कर दिए जाते हैं।