Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

AMU में कर्मचारियों का 48वें दिन धरना जारी, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का धरना 48वें दिन भी जारी है, एएमयू प्रशासन से कई बार मीटिंग भी हुई लेकिन बात नहीं बनी. कर्मचारियों ने एएमयू प्रशासन को अहंकारी बताया. कर्मचारियों ने 23 दिसंबर तक मसले हल करने की चेतावनी दी है वहीं, कर्मचारियों के मसले हल नहीं होने पर 24 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और विश्वविद्यालय का काम ठप कर देंगे।

AMU डेली वेजर कर्मचारियों का पिछले 7 साल से इंक्रीमेंट नहीं बढ़ा है. कर्मचारी एक्सटेंशन की मांग कर रहे हैं. वही अलाउंस की भी मांग की जा रही है. कर्मचारी अपने कंफर्मेशन की भी मांग कर रहे हैं. पिछले 2 साल से कर्मचारी अपनी मांगों को उठा रहे हैं. केवल कर्मचारियों के साथ बैठक होती है. लेकिन मसले हल नहीं होते हैं. हालांकि एएमयू इंतजामिया का कहना है कि 23 दिसंबर को EC की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं रखी जाएगी, इसके बाद ही समाधान हो सकेगा।

धरना संयोजक जकी अहमद ने बताया कि गुरुवार को एक दिन का हड़ताल कर सभी हॉस्टल मैं काम ठप कर दिया था, अगर कर्मचारियों की मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांग को लेकर 48 दिन से धरने पर है। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय का सारा कामकाज बंद कर दिया हालांकि जो उत्पीड़न के शिकार है उनकी संख्या करीब 3600 है वही एएमयू में टोटल करीब 8000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि जो जनवरी से अलाउंस रोक दिए हैं उसे बहाल किया जाए। वहीं कर्मचारियों को परमानेंट किया जाए, साथ ही डेली वेजर कर्मचारी का इंक्रीमेंट किया जाए।

एएमयू में वेतन भोगी कर्मचारियों की सैलरी 7 साल से नहीं बड़ी है। जबकि वे सेंट्रल एम्पलाइज में गिने जाते हैं। गुरुवार को करीब साढे तीन हज़ार से ज्यादा कर्मचारी कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। डेली वेजर कर्मचारी आफाक अहमद ने बताया कि मांगे नहीं पूरी होती है तो 24 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे पूरे यूनिवर्सिटी में काम काज ठप कर देंगे।