Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

‘अबकी बार बंगाल की बारी’... पीएम मोदी के लोकसभा पहुंचते ही बीजेपी सांसदों ने लगाए नारे

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी भाजपा के सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में पहुंचने पर उनका अभिनंदन करते हुए ‘‘बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है’’ के नारे लगाए। सदस्यों ने अपने स्थान पर खड़े होकर ‘वंदे मातरम्’ के नारे के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के अवसर पर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत की। बीजेपी सांसदों ने इस दौरान ‘‘बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है’’ के नारे लगाए।

बीजपी और एनडीए समेत जेडीयू ने पिछले महीने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की। एनडीए ने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 202 सीटें जीतीं, विपक्षी महागठबंधन सिर्फ 35 सीटें हासिल कर सका। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं।