Breaking News

वाराणसी: महिला दिवस पर विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को मिला VIP ट्रीटमेंट     |   IND vs NZ: टीम इंडिया का बड़ा फैसला, फाइनल में नहीं होगा कोई बदलाव     |   मौलाना की टिप्पणी के बाद UP के कई जिलों में लोगों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय हुआ अलर्ट     |   बिहार: निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ली, एक्टिव पॉलिटिक्स में हुई एंट्री     |   रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला, हुए जख्मी     |  

Gold Silver Price: सोना 1800 रुपये बढ़कर 1.64 लाख रुपये पहुंचा, चांदी लुढ़की

Gold Silver Price: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार को 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।

भू-राजनीतिक तनाव और शुल्क संबंधी अनिश्चितता ने सुरक्षित निवेश की मांग को समर्थन देना जारी रखा, डॉलर की स्थिरता और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की कम उम्मीदों ने कीमतों में अधिक वृद्धि को सीमित कर दिया।

हालांकि, सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 2,500 रुपये या लगभग एक प्रतिशत गिरकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.42 डॉलर यानी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 89.72 डॉलर प्रति औंस रही। हालांकि, सोना थोड़ा घटकर 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमत बढ़ी।बाजार में बढ़ते अमेरिकी व्यापार संरक्षणवाद और स्थिर डॉलर के मुकाबले पश्चिम एशिया में लगातार तनाव का असर है।’’