Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

'रामायण' ट्रेलर लॉन्च में यश की सरप्राइज एंट्री, रणबीर कपूर ने काला चश्मा पहनने की बताई वजह

दिल्ली में शुक्रवार को फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक खास पल देखने को मिला। ट्रेलर दिखाए जाने के बाद जब कार्यक्रम खत्म होने वाला था, तभी अचानक ऑडिटोरियम की लाइट बंद हो गई और कुछ ही देर बाद अभिनेता यश की सरप्राइज एंट्री हुई। उनकी एंट्री पर दर्शकों ने तालियों, सीटियों और जोरदार नारों से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और क्रिएटिव टीम मौजूद थी। फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा।

फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे और इसके सह-निर्माता यश ने कहा कि वह इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका दिया। यश ने कहा, "यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत का सपना है। हमारी कोशिश है कि प्रभु श्रीराम की कहानी पूरी दुनिया तक पहुंचे। इस फिल्म से जुड़े सभी लोग एक ही उद्देश्य के साथ काम कर रहे हैं।"

वहीं, फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर भी कार्यक्रम में पहुंचे। हालांकि उनकी आंखों में संक्रमण (कंजंक्टिवाइटिस) था, इसलिए उन्होंने पूरे कार्यक्रम में काला चश्मा पहना। रणबीर ने दर्शकों से कहा, "काला चश्मा पहनने के लिए मैं आप सबसे माफी चाहता हूं। मेरी आंखों में संक्रमण है। आज इस शुभ मौके पर आप सभी के लिए सिर्फ प्यार और सम्मान है, इसलिए कृपया बुरा न मानें।" नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी।

फिल्म में:

  • रणबीर कपूर – भगवान राम

  • साई पल्लवी – माता सीता

  • यश – रावण

  • सनी देओल – हनुमान

  • रवि दुबे – लक्ष्मण

फिल्म का संगीत हैंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। 'रामायण' का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इससे पहले यश अपनी अगली फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' में नजर आएंगे, जो 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।