Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

15 अगस्त से शुरू होगी टोल पास योजना, जानिए 3000 रुपये के नए टोल पास से कितनी होगी बचत

New Delhi: केंद्र सरकार की वार्षिक फास्टैग टोल पास योजना 15 अगस्त से देशभर में लागू होने वाली है। इस योजना के तहत महज 3000 रुपये में पूरे साल के लिए 200 ट्रिप पर कोई पैसा नहीं देना होगा। इससे कार, जीप और वैन जैसे गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करना सस्ता हो जाएगा, साथ ही बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

वार्षिक फास्टैग टोल पास एक्टिवेशन की तारीख से एक साल या 200 ट्रिप तक वैध रहेगा। जिनके पास पहले से ही फास्टैग है उन्हें नया खरीदने की जरूरत नहीं होगी। एक बार जब वाहन साल में 200 ट्रिप की सीमा पार कर लेता है, तो पास को रिचार्ज कराना होगा।

ये वार्षिक पास सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा। एक्सप्रेसवे, राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों द्वारा प्रबंधित राज्य राजमार्गों पर शुल्क प्लाजा पर फास्टटैग एक नियमित फास्टैग की तरह ही काम करेगा और उस पर लागू उपयोगकर्ता शुल्क लागू होगा।

नया टोल पास, आम फास्टैग की तरह रिचार्ज नहीं होगा। 3000 रुपये वाला ये पास बनवाने के लिए एनएचआईए और राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप पर ही लिंक एक्टिव होगा।