Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने के बाद सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए। भगदड़ के बाद सोमवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया।

अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ मिलकर स्टेशन पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की है। दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रविवार को स्टेशन पर भीड़ को कंट्रोल करने और यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए मदद करने में सक्रिय दिखे।

उन्होंने कहा कि यात्रियों का मार्गदर्शन करने और घबराहट की स्थिति से बचने के लिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ मचने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।