Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

सदर बाजार में बीजेपी थीम वाली पिचकारियों की भारी मांग

दिल्ली में हाल ही में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं दोनों में खुशी की लहर है। होली से पहले शहर के सबसे बड़े होलसेल सदर बाजार में राजनीति के दिग्गज नेताओं के नाम वाली पिचकारियां लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।

बाजार में बीजेपी नेताओं की तस्वीरों वाली पिचकारियों की डिमांड इस बार खूब है। सिर्फ पिचकारी ही नहीं, होली के इस बाजार में सियासत के दिग्गजों के नाम पर हर्बल गुलाल भी आ गए हैं, जो लोगों को खूब भा रहे हैं। सदर बाजार में इसकी इतनी मांग है कि दुकानदारों को आर्डर पूरे कर पाना मुश्किल हो रहा है। सदर बाजार के व्यापारी इस बात से खुश हैं कि इस बार बीजेपी को मिली जीत से उन्हें रंगों के त्योहार में मुनाफा कमाने का मौका मिला है।