Breaking News

दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |   PM मोदी आज एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे     |   दिल्ली: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में     |   इंडिया गेट पर हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा किया     |   अमेरिका में नवरात्रि उत्सव के दौरान गोलीबारी की साजिश के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार     |  

सुप्रीम कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह की याचिका पर ईडी को नोटिस किया जारी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की याचिका पर सोमवार को ईडी को नोटिस जारी किया। संजय सिंह ने ईडी की तरफ से अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख दिसंबर के दूसरे हफ्ते में तय करते हुए संजय सिंह को नियमित जमानत के लिए याचिका दायर करने की इजाजत दे दी है। ईडी ने संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। फिलहाल उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है।