Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

दिल्ली: आप सांसद संजय सिंह को झटका, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 21 दिसंबर तक बढ़ाई

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 21 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

संजय सिंह के वकील डॉ. फारुख खान ने कहा, "संजय सिंह की जमानत पर अगली सुनवाई मंगलवार को होगी और संज्ञान पर सुनवाई 21 दिसंबर के बीच किसी भी दिन हो सकती है।"

संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।