Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

दिल्ली विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसी कार, जांच में जुटी पुलिस

New Delhi: दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार दोपहर को एक कार गेट तोड़कर अंदर घुस गई, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कार नकाबपोश व्यक्ति चला रहा था। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पंजीकृत नंबर वाली ये कार दोपहर करीब दो बजे गेट नंबर दो तोड़कर विधानसभा परिसर में दाखिल हुई।

दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया, "कार चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस चला गया।" उन्होंने कहा कि इस घटना से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं और अधिकारी इसे संभावित सुरक्षा उल्लंघन मान रहे हैं।

ये घटना हाल ही में समाप्त हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा को मिली बम धमकियों के ठीक बाद हुई है।