Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

द्वारका में सड़क हादसा: ट्रक से टकराई स्कूटी

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी चला रहे महेंद्र की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त सौरव घायल हो गया। यह हादसा 27 जून की रात गोयला डेयरी लालबत्ती के पास हुआ। पुलिस को रात में सूचना मिली कि एक स्कूटी ट्रक से टकरा गई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक ट्रक और स्कूटी खड़ी मिली। घायल महेंद्र और सौरव को पीसीआर की मदद से इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि सौरव को मामूली चोटें आईं और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

सौरव ने पुलिस को बताया वह और महेंद्र पोचनपुर में नान की रेहड़ी पर काम करते थे। रात में काम खत्म कर दोनों स्कूटी से घर जा रहे थे। स्कूटी महेंद्र चला रहे थे। लालबत्ती के पास खड़े ट्रक को महेंद्र देख नहीं पाए और स्कूटी उससे टकरा गई। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से मौत का केस दर्ज किया है और अब ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक को मौके से जब्त कर लिया गया है। यह हादसा इलाके में शोक और चिंता का कारण बना हुआ है।