Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

दिल्ली में आज और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना, IMD ने जताया अनुमान

Delhi: दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और शुक्रवार को बारिश के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि 14 से 16 जून तक आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री ज्यादा है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों यानी सीपीसीबी के आकड़ों के अनुसार, आज सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता "मध्यम" श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।