Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

राहुल गांधी को पता नहीं है कि वक्फ संशोधन विधेयक पर क्या बोलना है और क्या नहीं: रविशंकर प्रसाद

New Delhi: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ उनकी "संविधान विरोधी" टिप्पणी की आलोचना की।

प्रसाद ने कहा, "राहुल गांधी को वक्फ बिल पर बात करने के लिए अहमदाबाद का इंतजार करना पड़ा। संसद में इस बिल पर 12 घंटे तक चर्चा हुई और आप भी मौजूद थे। फिर आपने वक्फ पर क्यों नहीं बोला? आपने बिल पास होने के बाद आखिरकार बात की। इससे पता चलता है कि आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या बोलना है और क्या नहीं।"

प्रसाद ने राहुल पर 'सोच की स्पष्टता' की कमी का आरोप भी लगाया। साबरमती नदी के तट पर आयोजित एआईसीसी सत्र को संबोधित करते हुए राहुल ने वक्फ विधेयक को "संविधान विरोधी" बताया।