Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे सीएम मान, 'मुलाकात जंगला' के जरिये की बातचीत

New Delhi: पंजाब के सीएम भगवंत मान सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली के तिहाड जेल में मुलाकात की। जेल अधिकारियों ने बताया कि कडी सुरक्षा के बीच भगवंत मान ने 'मुलाकात जंगला' के जरिये केजरीवाल से बात की। 

'मुलाकात जंगला' लोहे की जाली होती है जिसके एक तरफ मुलाकाती और दूसरे तरफ कैदी होता है। इस दौरान दोनों बैठकर एक दूसरे से बात कर सकते हैं। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके पूर्व निजी सचिव विभव कुमार उनसे जेल में तीन बार मिल चुके हैं।

केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री समेत छह लोगों के नाम दिए हैं, जिनसे वो जेल में मिलना चाहते हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।