Breaking News

‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |   जब तक मैं पीएम हूं, ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दूंगा: बेंजामिन नेतन्याहू     |   श्चिम बंगाल: भड़काऊ भाषण केस में अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस देने पहुंची CID टीम     |   मई में खुदरा महंगाई दर 0.45 फीसदी बढ़कर 3.93% रही, जो अप्रैल में 3.48 प्रतिशत थी     |   पंजाब BJP नेताओं की आज शाम 6 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में अहम बैठक होगी     |  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक

New Delhi: भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और प्रतिष्ठित कोच जसपाल राणा के असामयिक निधन पर पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा, “जसपाल राणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे एक प्रख्यात निशानेबाज थे, जिनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर की विभिन्न निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतने वाले राणा ने भारतीय खेल जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। राष्ट्रपति ने कहा, “एक खिलाड़ी और मार्गदर्शक के रूप में उन्होंने युवा प्रतिभाओं को निखारकर खेल जगत में अमिट योगदान दिया। उनका समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”