Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, लाल किले पर पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

भारत कल यानी 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य समारोह लाल किले पर होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराएंगे और इसके बाद राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह को खास बनाने के लिए लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम’ का गायन किया जाएगा। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना जगाने वाला ‘वंदे मातरम’ आज भी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण स्मृतियों से जुड़ा हुआ है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त की सुबह लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद वह देश को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री सरकार की उपलब्धियों, देश की विकास यात्रा और आने वाले वर्षों के लक्ष्यों को लेकर देशवासियों के सामने अपनी बात रख सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। सरकारी संस्थानों, स्कूलों और अन्य स्थानों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी। हर वर्ष यह दिन देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को याद करने के साथ मनाया जाता है। इस बार 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश एक बार फिर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराएगा।