Breaking News

तरनतारन: सरपंच की हत्या के मामले में DSP और SHO सस्पेंड     |   US के साथ तनाव के बीच तेहरान के पास ब्लास्ट     |   बिहार: कांग्रेस ने पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला     |   लखनऊ: RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे सीएम योगी     |   बिहार के सहरसा में अज्ञात हमलावरों ने 7वीं कक्षा के छात्र को मारी गोली     |  

दिल्ली में पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर मनाया Delhi Police सप्ताह

राजधानी में 16 से 22 फरवरी तक Delhi Police सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में साउथ डिस्ट्रिक्ट में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सदर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी संजय कुमार जैन ने स्वयं रक्तदान कर की। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने भी रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। 

इस शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें दोपहर 12 बजे तक 30 से अधिक यूनिट ब्लड डोनेट किया जा चुका था। ब्लड कलेक्शन की जिम्मेदारी AIIMS New Delhi की टीम ने संभाली हुई है। ज्वाइंट सीपी संजय कुमार जैन का कहना है कि पूरे सप्ताह विभिन्न पब्लिक आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।