Breaking News

केरलम में आज से भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी     |   राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल 2026, कल लोकसभा से हुआ था पास     |   कांवड़ यात्रा शुरू, हरिद्वार से पश्चिमी यूपी तक हाई अलर्ट     |   सावन के पहले दिन उज्जैन में महाकाल की विशेष भस्म आरती संपन्न, उमड़ा आस्था का सैलाब     |   उपचुनाव: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर आज मतदान     |  

पीएम मोदी आज सात बैठकों में लेंगे हिस्सा, 100 दिन के एजेंडे पर भी होगी चर्चा

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कई मुद्दों पर सात बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में लोकसभा नतीजों के बाद शपथ लेने वाली नई सरकार के 100-दिन के एजेंडे पर भी चर्चा होगी। वोटिंग का दौर खत्म होने के बाद तमाम एग्जिट पोल्‍स बता रहे हैं कि एनडीए की जीत होगी हालांकि नतीजे चार जून को आएंगे।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी चक्रवात रेमल के बाद, विशेषकर प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित उत्तर पूर्व क्षेत्र की समीक्षा के लिए बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे। उन्होंने कहा कि वे देश में लू की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इसके अलावा पांच जून को बड़े पैमाने पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक और बैठक करेंगे।

लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से काफी पहले, पीएम मोदी ने नई सरकार के लिए 100 दिन का एजेंडा तैयार करने के लिए अलग-अलग सरकारी मंत्रालयों के लिए कवायद शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने मंत्री परिषद से पहले 100 दिनों के एजेंडे को प्राथमिकता देने को कहा है।