Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने ओम बिरला से की मुलाकात

New Delhi: संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले और दूसरे नेताओं ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की।

सभी नेताओं ने सत्र के संचालन के लिए अध्यक्ष का धन्यवाद दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, राजीव रंजन सिंह 'ललन', चिराग पासवान और प्रल्हाद जोशी भी लोकसभा अध्यक्ष से मिले।

ओम बिरला ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "18वीं लोकसभा के छठे सत्र के समापन के बाद, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी पार्टियों के सम्मानित नेताओं के साथ एक सुखद बातचीत हुई।"