Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड से मुलाकात की, महाकुंभ से लाया गया जल किया भेंट

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें महाकुंभ से लाया गया जल भेंट किया। महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर हुआ था, जो 26 फरवरी को समाप्त हुआ। इस धार्मिक मेले में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। गबार्ड भारतीय नेतृत्व से बातचीत करने और तीन दिवसीय रायसीना डायलॉग में भाग लेने के लिए रविवार को दिल्ली पहुंचीं।

पीएम मोदी से मुलाकात करने से पहले तुलसी गबार्ड ने रक्षामंत्री राजनाथ से मुलाकात की थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) द्वारा अमेरिका की धरती पर की जा रही भारत विरोधी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। 

अपनी यात्रा के दौरान तुलसी गबार्ड ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर हुई बैठकों और सम्मेलनों में भाग लिया। वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में आयोजित एक सम्मेलन में लगभग 20 देशों के खुफिया और सुरक्षा अधिकारियों के साथ शामिल हुईं। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 2022 से रायसीना डायलॉग के साथ आयोजित हुआ।