Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक... राजनाथ सिंह, अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के चीफ रहे मौजूद

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे। 8 और 9 मई की रात को भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी प्रयासों को भारत ने असफल कर दिया था। इसके बाद से दोनों देशों में तनाव और बढ़ गया है।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान ने सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए लेह से सर क्रीक तक 36 स्थानों पर 300-400 ड्रोन भेजे लेकिन भारतीय सेना ने सभी ड्रोन को मार गिराया।