Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

दिल्ली में देर रात गरज के साथ बारिश, IMD ने 'ऑरेंज अलर्ट' किया जारी

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार देर रात गरज के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और अगले कुछ घंटों में दिल्ली में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब है ‘‘सतर्क रहें’’, जो प्रतिकूल मौसम की संभावना को दर्शाता है।

मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीरी गेट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी और लाजपत नगर सहित दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिसमें हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि बुराड़ी, मॉडल टाउन, दिल्ली विश्वविद्यालय, पटेल नगर, वसंत विहार, आर के पुरम, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू और आयानगर जैसे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, हल्की गरज और बिजली गिरने का अनुमान है। साथ ही हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।