Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

समोसे, जलेबी और लड्डू पर चेतावनी लेबल लगाने के निर्देश नहीं दिए गए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया स्पष्ट

New Delhi: प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की तथ्य-जांच शाखा ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दुकानदारों को समोसे, जलेबी और लड्डू जैसे भारतीय स्नैक्स और मिठाइयों पर चेतावनी लेबल लगाने की सलाह नहीं दी है।

एक्स पर किए गए पोस्ट में पीआईबी ने लिखा, "केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह में विक्रेताओं द्वारा बेचे जाने वाले खाद्य उत्पादों पर कोई चेतावनी लेबल नहीं है, और भारतीय स्नैक्स के प्रति कोई विशेष निर्देश नहीं दिए गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि स्वास्थय मंत्रालय ने समोसे, जलेबी और लड्डू जैसे खाद्य उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है।"

ये उन रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें दावा किया गया था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों और विभागों से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और मोटापे व गैर-संचारी रोगों से निपटने के लिए समोसा, कचौरी, पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज़, शीतल पेय, गुलाब जामुन और वड़ापाव जैसे स्नैक्स में चीनी और तेल की मात्रा का उल्लेख करने वाले बोर्ड लगाने की अपील की है।