Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

सावरकर पर बयान से मुझे जान का खतरा, राहुल गांधी का बड़ा दावा

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की एक अदालत में आवेदन देकर दावा किया है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है। यह आवेदन वीर सावरकर पर उनकी टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में दिया गया है। उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास को खुद को दोहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

अपने आवेदन में राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि हाल ही में उन्होंने जिन राजनीतिक मुद्दों को उठाया है और पहले वीर सावरकर पर जो टिप्पणियां की थीं, उनकी वजह से उनकी सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। इस केस के शिकायतकर्ता, नाथूराम गोडसे के सीधे वंशज हैं। शिकायतकर्ता के परिवार का हिंसा और असंवैधानिक गतिविधियों से जुड़ा दस्तावेज़ी इतिहास मौजूद है।

राहुल गांधी ने कहा कि यह स्पष्ट, तार्किक और ठोस आशंका है कि मुझे नुकसान पहुंचाया जा सकता है, झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है या अन्य तरीकों से निशाना बनाया जा सकता है। शिकायतकर्ता के परिवार का हिंसा से जुड़ा इतिहास है। इतिहास को खुद को दोहराने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. यह बयान उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या के संदर्भ में दिया।