Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

दिल्ली में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, मोरी गेट मंडी से 7 हजार किलो खोया जब्त कर नष्ट किया

दीपावली से पहले दिल्ली सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को मोरी गेट स्थित खोया मंडी से करीब 7,000 किलो अस्वच्छ और दुर्गंधयुक्त खोया जब्त कर नष्ट कर दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि मिलावटखोरी करने वाले लोग कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

44 में से 35 नमूने जांच में फेल

VsfVFSV

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोरी गेट खोया मंडी में अभियान के दौरान 44 निगरानी नमूने लिए। इनकी मौके पर ही ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ मोबाइल टेस्टिंग सुविधा से शुरुआती जांच की गई। इसमें 35 नमूने फेल पाए गए। इसके अलावा दो अन्य नमूने भी लिए गए, जिन्हें विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में संदिग्ध खोये में दूध पाउडर, वनस्पति और बाइंडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले पदार्थों से जुड़े संकेत मिले हैं। इनकी पुष्टि के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मोरी गेट खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग का यह चौथा अभियान था।

मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी: रेखा गुप्ता

VSvFSV

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को कार्रवाई के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से मिलावट जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलती है। उन्होंने टीम को आगे भी इसी तत्परता से काम करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली की खुशियों में मिलावट करने वालों के लिए दिल्ली में कोई जगह नहीं है। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोपरि है और मिलावटखोरों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगी।

अब तक 10,660 किलो खोया किया गया नष्ट

vSFvfv

दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया है। विभाग के अनुसार, 4 सितंबर को 2,830 किलो, 8 सितंबर को 610 किलो और 23 अक्टूबर को 520 किलो खोया नष्ट किया गया था।

इसके बाद 3 नवंबर को मोरी गेट खोया मंडी में करीब 7,000 किलो खोया नष्ट किया गया। इस तरह विभाग अब तक कुल 10,660 किलो खोया नष्ट करा चुका है।