Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, दो यात्रियों से 68.53 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने दो यात्रियों के पास से 68 लाख 53 हजार 500 रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की है। दोनों यात्री गुवाहाटी जा रहे थे और वहां से अगरतला जाने वाले थे। CISF के अनुसार, रैंडम X-BIS, ASG दिल्ली में तैनात जवानों को यात्रियों के व्यवहार पर नजर रखते हुए एक व्यक्ति पर संदेह हुआ। इसके बाद उसे विस्तृत जांच के लिए चिन्हित किया गया।

अधिकारियों ने CCTV फुटेज की जांच की तो उसके साथ यात्रा कर रहे एक अन्य यात्री की भी पहचान की गई। इसके बाद दोनों यात्रियों के सामान की विस्तृत तलाशी ली गई, जिसमें कुल ₹68.53 लाख नकद बरामद हुए। CISF ने दोनों यात्रियों को बरामद नकदी, सामान और यात्रा से जुड़े दस्तावेजों के साथ आगे की जांच के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है।

CISF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कार्रवाई जवानों की सतर्कता, व्यवहार के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और CCTV निगरानी की प्रभावी क्षमता को दर्शाती है। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर CISF लगातार कड़ी निगरानी रखता है।