Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

एमसीडी ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए फायर एडवाइजरी की जारी

दिल्ली नगर निगमने स्वास्थ्य केंद्रों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की है और शुक्रवार तक कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। पूर्वी दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार रात आग लगने से छह नवजात बच्चों की मौत के बाद ये एडवाइजरी जारी की गई है।

एमसीडी ने अपने तहत आने वाली सभी हेल्थ फैसिलिटी के इन-चार्ज को कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। एमसीडी की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, स्वास्थ्य केंद्रों को नियमित रूप से अग्निशमन उपकरणों जैसे अग्निशामक यंत्र, हाइड्रेंट और अलार्म का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी उपकरण कार्यशील हैं

एडवायजरी के मुताबिक स्वास्थ्य सुविधाओं को नियमित रूप से फायर फाइटिंग उपकरणों जैसे कि बुझाने वाले यंत्र, हाइड्रेंट और अलार्म की जांच करने का निर्देश दिया गया है ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि सभी काम कर रहे हैं।

एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि कंस्ट्रक्शन और फर्निशिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले मेटीरियल का ऑडिट किया जाना चाहिए ताकि ऐसे मेटीरियल की पहचान की जा सके जिसमें आग लगने का खतरा है और उसे बदला जा सके।