Breaking News

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश     |   'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |  

दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इस बीच कई जगहों पर एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक कुछ जगहों पर एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया और बाकी तीन निगरानी स्टेशनों ने सुबह नौ बजे एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया।