Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

आकाश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स के एमडी बने, पांच साल के लिए मिली जिम्मेदारी

New Delhi: जियो प्लेटफॉर्म्स ने आकाश अंबानी को कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले यह नियुक्ति की है। आईपीओ के लिए मसौदा दस्तावेज मई के अंत तक या जून में दाखिल किए जाने की संभावना है।

जियो प्लेटफॉर्म्स ने सात मई को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आकाश अंबानी को नौ अप्रैल 2026 से प्रभावी पांच वर्ष की अवधि के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। अंबानी अक्टूबर 2014 से जियो प्लेटफॉर्म्स की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो इन्फोकॉम (आरजेआईएल) के निदेशक मंडल में शामिल हैं।

जून 2022 में उन्हें आरजेआईएल का चेयरमैन बनाया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी ने 2016 में सेवा शुरू होने के छह महीने से भी कम समय में 10 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ और 1.46 लाख करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।