Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

Delhi: नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए भारत सरकार सतर्क, सीमा के जिलाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Delhi: भारत सरकार नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए पूरी तरह सतर्क है। इस संबंध में नेपाल से लगी सीमा के सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने विशेष टीम तैनात की है, जो नेपाल में फंसे पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर रही है। बुधवार की रात आंध्र प्रदेश के 22 और कर्नाटक के 16 पर्यटकों को रक्सौल बॉर्डर से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार कर रहे हैं।

जिलाधिकारी स्वयं सभी स्थितियों की निगरानी कर रहे हैं और नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और कस्टम अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं। पर्यटक जिलाधिकारी के हेल्पलाइन नंबर +91 94731 91301 पर सीधे संपर्क कर अपनी मदद सुनिश्चित कर सकते हैं।

नेपाल में बनी स्थिति पर नजर रखते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में नेपाल के काठमांडू जेल से फरार एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में पुलिस और SSB की टीम सीमा पर सतर्कता बनाए हुए है।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा, “नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के पर्यटकों को रक्सौल से उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुँचाया गया। सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।”

पर्यटकों ने अपनी खुशी का इजहार भारत माता की जय के नारों के साथ किया और सुरक्षित रूप से आगे के सफर के लिए बढ़े। यह कदम भारत सरकार और स्थानीय प्रशासन की तत्परता को दर्शाता है, जो संकट की स्थिति में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।