Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

पुतिन-ट्रंप के बीच अलास्का शिखर वार्ता का भारत ने किया स्वागत, रूस-यूक्रेन संघर्ष के जल्द अंत की आशा जताई

New Delhi: भारत ने शनिवार को कहा कि दुनिया रूस-यूक्रेन संघर्ष का शीघ्र अंत देखना चाहती है। इसके साथ भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई शिखर वार्ता का स्वागत किया। दोनों राष्ट्रपतियों के बीच शुक्रवार को व्यापक बातचीत हुई, लेकिन यूक्रेन में युद्धविराम पर कोई सहमति नहीं बन पाई।

इस मामले में विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई शिखर बैठक का स्वागत करता है।" एक बयान में कहा गया, "शांति की दिशा में उनकी अगुवाई तारीफ के योग्य है।"

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत शिखर सम्मेलन में हुई प्रगति की सराहना करता है। उसने कहा, "आगे का रास्ता केवल बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है। दुनिया रूस यूक्रेन संघर्ष का शीघ्र अंत देखना चाहती है।"