Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

पाकिस्तान के दावों को विदेश सचिव ने झुठलाया, कहा- निचले स्तर की सियासत कर रहा पड़ोसी देश

New Delhi: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने कल रात भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तान के प्रयासों का माकूल जवाब दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रम मिसरी ने कहा कि "पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों को पाकिस्तानी सरकारी मशीनरी द्वारा बेशर्मी से नकारना उनके दोगलेपन और उनकी नई गहराई का एक और उदाहरण है।"

उन्होंने कहा कि अपने कार्यों को स्वीकार करने के बजाय, पाकिस्तान ने यह बेतुका और अपमानजनक दावा किया कि यह भारतीय सशस्त्र बल ही हैं जो अमृतसर जैसे अपने ही शहरों को निशाना बना रहे हैं और पाकिस्तान को दोषी ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।

"पाकिस्तान सांप्रदायिक कलह पैदा करने के इरादे से स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने की बेतहाशा कोशिश कर रहा है।" मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से एक खास साजिश के तहत पूजा स्थलों को निशाना बनाया गया।