Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

ED ने केजरीवाल के खिलाफ खोला नया मामला, AAP ने 100 फीसदी फर्जी बताया

New Delhi: दिल्ली की मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत दर्ज ये दूसरा मामला है जिसमें अरविंद केजरीवाल को बुलाया गया है।

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। केजरीवाल इस मामले में अब तक आठ समन को अवैध बताते हुए टाल चुके हैं। आतिशी ने मामले को 'फर्जी' बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी को इसकी कोई जानकारी नहीं है।

दिल्ली की अदालत ने शनिवार को सीएम केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में पिछले आठ समन में से छह को छोड़ने के लिए ईडी की दायर दो शिकायतों पर जमानत दे दी थी।