Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

ED ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार, लगे ये आरोप

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनसे जुड़े लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने दिल्ली के ओखला इलाके में उनके घर तलाशी ली और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया। 

अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दो एफआईआर से जुड़ा है। अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहने के दौरान अवैध तरीके से नियुक्तियां कीं और बोर्ड की संपत्तियों को 2018 से 2022 के बीच गलत तरीके से लीज पर दिया।