Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

IPL मैचों के लिए देर तक दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी टी20 मैचों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय बढ़ाएगी ताकि मैच के बाद घर लौटने वाले दर्शकों को सुविधा मिल सके। DMRC ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बयान में कहा कि हर मैच के बाद आसपास के स्टेशनों पर अपेक्षित भीड़ को प्रबंधित करने के लिए दिल्ली मेट्रो मैच के दिनों में 76 अतिरिक्त ट्रेन चलाएगी।

बयान के मुताबिक विस्तारित सेवाएं सभी लाइनों पर सामान्य आखिरी ट्रेन समय से लगभग एक से दो घंटे आगे तक जारी रहेंगी। बयान में कहा गया कि इस कदम का मकसद मेट्रो का उपयोग करने वाले दर्शकों के लिए आसान और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। इसमें कहा गया कि मैच 13, 16, 27 और 29 अप्रैल और 11 मई को फिरोज शाह कोटला मैदान में होना निर्धारित है।

ये स्टेडियम वायलेट लाइन पर दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो स्टेशनों के पास स्थित है, जो कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह तक चलती है। हालांकि, जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक की आखिरी ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। DMRC ने कहा कि मैच की आवश्यकता के आधार पर आखिरी ट्रेन के समय को समायोजित किया जाएगा।