Breaking News

ईडी के समन को नजरअंदाज कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा पहुंचे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले में सोमवार को ईडी के सामने पेश नहीं हुए औऱ वे दिल्ली विधानसभा पहुंचे। ईडी के बार-बार भेजे जा रहे समन पर आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा जा रहा है कि एजेंसी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।  

ईडी ने अरविंद केजरीवाल को सातवीं बार समन जारी किया है, लेकिन केजरीवाल इस बार भी पूछताछ में शामिल होंगे। केजरीवाल ने अब तक सभी समन को ''अवैध'' बताते हुए नजरअंदाज कर दिया है। उन्होंने ईडी को भी पत्र लिखकर इन्हें वापस लेने की मांग की थी।

आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। दिल्ली की एक अदालत ईडी के समन की वैधता के मामले पर 16 मार्च को सुनवाई करेगी और एजेंसी को बार-बार समन भेजने के बजाए उसके आदेश का इंतजार करना चाहिए।