Breaking News

'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |   हमने ईरान की सेना को लगभग पूरी तरह नष्ट कर दिया है: डोनाल्ड ट्रंप     |  

दिल्ली विधानसभा चुनाव: अंबेडकर नगर में मतदान केंद्र पर लोगों की लंबी लाइन लगी

दिल्ली के अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए लोगों की लंबी लाइन नजर आई। लोगों ने बताया कि वे ऐसे नेता को चुनना चाहते हैं जो इलाके के विकास पर ध्यान दे। चुनाव में करीब 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है और शाम पांच तक चलेगी। इन चुनावों में 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। दिल्ली में 30,000 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात की गई हैं।