Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

दिल्ली हवाई अड्डा, एअर इंडिया 60 घरेलू उड़ानों को टी2 पर करेगी स्थानांतरित

Delhi Airport: एअर इंडिया 26 अक्टूबर से 60 दैनिक घरेलू उड़ानों को दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 (टी2) पर स्थानांतरित करेगी और एअर इंडिया एक्सप्रेस अपनी सभी घरेलू सेवाओं को टी1 पर स्थानांतरित करेगी।

एअर इंडिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्री क्षमता बढ़ाने के लिए चल रही गतिविधियों के कारण ये समायोजन जरूरी हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप टी3 पर घरेलू उड़ानों की क्षमता कम हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और इसमें तीन टर्मिनल- टी1, टी2 और टी3 हैं। पुनर्निर्मित टी2, 26 अक्टूबर को फिर से खुलने वाला है।

विज्ञप्ति में कहा गया, “एअर इंडिया दिल्ली से प्रतिदिन प्रस्थान करने वाली अपनी 180 घरेलू उड़ानों में से 60 को उन्नत टर्मिनल 2 पर स्थानांतरित करेगी। इसके साथ ही, एअर इंडिया एक्सप्रेस अपने सभी घरेलू परिचालनों को नवनिर्मित और उन्नत टर्मिनल 1 (टी1) पर स्थानांतरित करेगी।”

विमानन कंपनी के अनुसार, टर्मिनल विस्तार कार्य से टी3 पर घरेलू क्षमता कम हो जाएगी, जिससे एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के कुछ घरेलू परिचालनों को 26 अक्टूबर से स्थानांतरित करना जरूरी हो जाएगा।