Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

Delhi: डीयू के कॉलेज में प्रिंसिपल के कमरे में गोबर लीपकर किया विरोध, छात्रों ने जमकर की नारेबाजी

दिल्ली में डीयू के लक्ष्मीबाई कॉलेज में प्रिंसिपल के कमरे में गोबर फेंक कर और लीपकर डूसू प्रेसिडेंट रौनक खत्री समेत कई छात्रों ने अपना विरोध जताया। उनका आरोप है कि कॉलेज में बहुत शौचालय खराब हालात में हैं और पंखे भी नहीं चलते है। पीने का पानी भी ठीक से उपलब्ध नहीं हैं। 

दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल को कक्षा की दीवारों पर गाय के गोबर से लेप लगाते हुए वीडियो में देखा गया। प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला ने पीटीआई वीडियो को बताया कि ये काम गर्मियों में कक्षाओं को ठंडा रखने के लिए चल रहे शोध प्रोजेक्ट का हिस्सा था।