Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

कांग्रेस ने tax पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

Congress: कांग्रेस ने उसके खिलाफ कर पुनर्मूल्यांकन की कार्यवाही के विरोध में मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले का उल्लेख राजनैतिक दल के वकील ने कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने किया, जो इसे बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमत हुए। 

बेंच ने कहा कि अगर क्रम में है, तो इसे कल सूचीबद्ध करें। बेंच में जस्टिस मनमीत पीएस अरोड़ा भी शामिल हैं। 

हाल में दिल्ली हाई कोर्ट ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया था। 

न्यायाधिकरण ने आयकर विभाग के कांग्रेस को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के बकाया कर की वसूली के लिए जारी नोटिस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। 

आकलन अधिकारी ने आकलन वर्ष 2018-19 के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की बकाया कर मांग की थी, जब पार्टी की आय 199 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी।