दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं, अनुभव, सुझाव और उम्मीदों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए जनता से सीधा संवाद बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधार जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के लिए हर मरीज का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर नागरिक को समय पर, सम्मानजनक और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
