Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- व्यापार और उद्यमिता से मजबूत होगी विकसित भारत की अर्थव्यवस्था

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित यह महोत्सव देश के व्यापार, कारोबार, छोटे उद्योगों, स्टार्टअप और नए कारोबारियों की ताकत दिखाने का बड़ा मंच है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस महोत्सव के आयोजन के लिए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यापार प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि देश के व्यापारियों, उद्यमियों, एमएसएमई और स्टार्टअप्स को अपनी क्षमता दिखाने का मौका भी है।

svvdv

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘लोकल टू ग्लोबल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के व्यापारी, छोटे कारोबारी, स्टार्टअप और निर्माता इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में बने सामान की पहचान अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं है। भारतीय उत्पाद दुनिया के अलग-अलग बाजारों में पहुंच रहे हैं। भारतीय कारोबारी भी दुनिया के व्यापार में भारत की मजबूत पहचान बनाने में योगदान दे रहे हैं।

fwvv

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी नहीं, बल्कि एक बड़ा व्यापारिक केंद्र भी है। चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली, नया बाजार, गांधी नगर और करोल बाग जैसे बाजार दिल्ली की व्यापारिक पहचान हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली का व्यापारी वर्ग लंबे समय से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे रहा है। दिल्ली सरकार व्यापारियों, एमएसएमई और नए कारोबारियों के लिए बेहतर और आसान माहौल बनाने के लिए काम कर रही है।

vvdvsf

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापार को आसान बनाने, डिजिटल सुविधाएं बढ़ाने और बाजारों का विकास करने के साथ-साथ बेहतर सड़क, ट्रैफिक, सफाई और दूसरी जरूरी सुविधाओं पर भी काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारत को एक भरोसेमंद व्यापार और निवेश के केंद्र के रूप में देख रही है। भारतीय व्यापार महोत्सव जैसे कार्यक्रमों से विदेशी खरीदारों, निवेशकों और व्यापारियों को भारत के उत्पादों और कारोबार के बारे में जानकारी मिलती है।

gvvc

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय कंपनियों और कारोबारियों को नए बाजारों तक पहुंचने और विदेशों में अपना कारोबार बढ़ाने का मौका देते हैं। इससे आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में सांसद और CAIT के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली के एमएसएमई, छोटे उद्योगपतियों और व्यापारियों के विकास के लिए सरकार की योजनाओं और आगे की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दिल्ली में सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) को बढ़ावा देना चाहती हैं। इसके लिए CAIT और दूसरे कारोबारी संगठन मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम में CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया समेत व्यापार जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

dbv