Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

Delhi: अशोक विहार और वजीरपुर इलाके में चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटाया

Delhi: राजधानी दिल्ली के अशोक विहार और वजीरपुर इलाके में सोमवार को अधिकारियों ने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ये कार्रवाई सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जे के खिलाफ की। वहीं सिर से छत छिनने से इलाके के लोग काफी नाराज दिखे क्योंकि आशियाना जमींदोज होने से वो बेघर हो गए हैं। 

डीडीए के अधिकारियों ने अशोक विहार के जेलर वाला बाग में कई झुग्गियों को गिरा दिया। इलाके के लोगों का दावा है कि वो सालों से यहां रह रहे थे। सिर ढकने के लिए ये ही उनका इकलौता सहारा था। झुग्गी-बस्ती में रहने वाले लोग बताते हैं कि सरकार ने सभी लोगों को फ्लैट नहीं दिया है। सिर्फ कुछ ही लोग हैं जिनको घर दिए गए हैं। 

अधिकारियों ने अशोक विहार के जेलर वाला बाग और वजीरपुर में रेलवे लाइन के पास भारी पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में कार्रवाई की। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही दक्षिणी दिल्ली के भूमिहीन कैंप और मद्रासी कैंप में भी इसी तरह की बुलडोजर कार्रवाई की गई थी।