Breaking News

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने मिनटमैन III इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का परीक्षण किया     |   ईरान की राजधानी तेहरान के बीचो-बीच रिहायशी इमारतों पर हमला, जबरदस्त बमबारी हुई     |   कांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए 9-10 मार्च के लिए व्हिप जारी किया     |   पश्चिमी ईरान की इलम सिटी और कोम शहर के तीन इलाकों में हवाई हमले हुए     |   कतर ने बहरीन में कतर नौसैनिकों वाली इमारतों पर ईरान के हमले की निंदा की     |  

Delhi: मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' रखेगी बीजेपी, AAP ने कही ये बात

दिल्ली बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शुरू किए गए मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर "आयुष्मान आरोग्य मंदिर" रखा जाएगा।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "अभी जो मोहल्ला क्लिनिक हैं, उनके नाम बदलकर, जो आयुष्मान भारत के तहत 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' दिया जाएगा क्योंकि एक्चुअल में सेवा का मंदिर बनेंगे। ये जो अरविंद केजरीवालजी का फ्रॉड माॉडल था, जिसमें नकली टेस्ट किए जाते थे, नकली लोगों के नाम भर-भर के पैसे कमाए जाते थे। ये मोहल्ला क्लिनिक पैसे कमाने का एटीएम बन चुका था तो अभी ये आरोग्य मंदिर के रूप में काम करेगा और प्रॉपर हास्पिटल के तर्ज पर इसमें काम होगा और आने वाले समय में आप इसमें बदलाव देखेंगे।"

विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली बीजेपी के पहले संकल्प पत्र (घोषणापत्र) में इन समुदायों में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जेजे समूहों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना का वादा किया गया था।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना की आलोचना करते हुए एएपी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा, "मोहल्ला क्लिनिक एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जिसकी यूएनओ के जनरल सेक्रटरी ने भी तारीफ की। मोहल्ला क्लिनिक ऐसी जगह पर है,जहां कम समय में बीमारी लंबी फैलने से पहले उसका उपचार कर दिया जाता है। मैं बीजेपी की सरकार से निवेदन करूंगा कि आप कम से कम जिसने मोहल्ला क्लिनिक हैं, उनको डबल करें, इनको बंद करने के लिए न सोचें। नाम बदलने से नहीं होना, काम काम अच्छे से करें ताकि दिल्ली की जनता आपको जिम्मेदारी दी है, उसे खुश रखें।"

हाल ही में संपन्न 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल करने वाली बीजेपी ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री और कैबिनेट की घोषणा नहीं की है। बीजेपी ने चुनाव में 48 सीटें जीतीं, जबकि एएपी 2020 के चुनाव में जीती 62 सीटों से काफी पीछे रहते हुए महज 22 सीटों पर सिमट गई।