Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

चिलचिलाती गर्मी के बीच देश भर में बदल रहा मौसम का मिजाज, बारिश और आंधी-तूफान के आसार

Delhi: हफ्तों की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद आखिरकार दिल्ली का मौसम करवट बदल रहा है। उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों के ऊपर मंडरा रहा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, उत्तरी भारत के बड़े हिस्सों में बादल, बारिश और ठंडी हवाएं लाने वाला है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है। उसने अगले कुछ दिनों तक दोपहर और शाम के समय तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान आने की चेतावनी दी है। केरल में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। ऐसे में दक्षिणी प्रायद्वीप के कई राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने और जारी किए गए स्थानीय दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।