Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

दिल्ली के बुराड़ी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, दो लोगों की मौत की पुष्टि

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में सोमवार शाम चार मंजिला इमारत के ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। अब तक 12 लोगों को बचाया जा चुका है लेकिन और लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्हें शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास 200 वर्ग गज में बनी एक इमारत ढह गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "पीसीआर कॉल शाम 6.58 बजे मिली। बचाव अभियान अभी भी जारी है और हमें लगता है कि कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं। पुलिस, अग्निशमन, डीडीएमए और एनडीआरएफ कर्मी मौके पर हैं। अब तक 12 लोगों को बचाया गया है, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, "हमारी टीम ने तीन लड़कियों और एक आदमी को बचाया, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया।" डीएफएस ने कहा कि घटना के बाद आपातकालीन सेवाओं को तुरंत शुरू किया गया। बचाव कार्यों में सहायता के लिए नौ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।