Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी में इस मेट्रो स्टेशन पर AAP का प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया।

विरोध प्रदर्शन की वजह से पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के दो गेट बंद कर दिए गए और बाकी स्टेशनों के आस-पास सुरक्षा बलों को तैनात किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार रात को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेशी के बाद 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में भेज दिया गया है।