Breaking News

कांग्रेस के 30 नेताओं को टिकट दूंगा: असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा     |   भारतीय एयरलाइंस ने रियाद के लिए उड़ानें फिर से शुरू कीं     |   मेरे लिए पाकिस्तान जाना सबसे बड़ा गुनाह है: असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा     |   दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत USS Gerald में लगी आग     |   PM मोदी कल से दो दिवसीय असम दौरे पर, ₹47800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन     |  

सर्दी में बना गर्मी का रिकॉर्ड, 7 साल में जनवरी पहली बार इतनी गर्म, गुरुवार को सबसे गर्म दिन

दिल्ली में गुरुवार को पिछले सात वर्षों में जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  विभाग ने बताया कि शहर में जनवरी में इससे अधिक अधिकतम तापमान आखिरी बार 2019 में दर्ज किया गया था, जब 21 जनवरी को पारा 28.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस महीने का दूसरा सबसे गर्म दिन 19 जनवरी को दर्ज किया गया था, जब अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जनवरी के लिए अब तक का औसत अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज सुबह से ही दिल्ली NCR समेत उत्तर प्रदेश की कई जगहों में हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गरज-चमक और बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था।